ऑनलाइन प्रमाणपत्र मेकर
उपलब्धियों का सम्मान करने और उत्कृष्टता के मानकों को पहचान देने के लिए प्रमाणपत्र बनाएँ। Picsart का ऑनलाइन प्रमाणपत्र मेकर, इस्तेमाल में आसान डिज़ाइन टूल और डिज़ाइनर टेम्पलेट की मदद से खाली कैनवस को लंबे समय तक याद रहने वाले दस्तावेज़ में बदलता है।
- उपलब्धियों को दें एक व्यक्तिगत स्पर्श
- नाम और जानकारी को पढ़ने योग्य रखें

AI इमेज मॉडल से प्रमाणपत्र डिज़ाइन करें
प्रमाणपत्रों को आकर्षक विज़ुअल, डिज़ाइन आइडिया और सीधे एडिट की जा सकने वाली एसेट में बदलने के लिए इमेज मॉडल इस्तेमाल करें।
प्रमाणपत्र टेम्पलेट से रचनात्मक प्रक्रिया तेज़ करें
डिज़ाइनर के बनाए टेम्पलेट का इस्तेमाल करके कम मेहनत में तेज़ी से ऑनलाइन प्रमाणपत्र बनाएँ। शानदार से लेकर मज़ेदार डिज़ाइन तक, Picsart का ऑनलाइन प्रमाणपत्र एडिटर कोर्स पूरा करने, उपस्थिति और महीने के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी जैसे लोकप्रिय अवसरों के लिए कई स्टाइल में उच्च-गुणवत्ता वाले टेम्पलेट देता है।
प्रमाणपत्र कैसे बनाएँ
How to
प्रमाणपत्र मेकर खोलें
प्रमाणपत्र एडिटर खोलने के लिए बनाना शुरू करें बटन चुनें।

प्रमाणपत्र मेकर से अहम पड़ावों को कागज़ पर संजोएँ
प्रमाणपत्र उपलब्धियों का स्थायी प्रतीक होते हैं और प्रेरित बने रहने की याद दिलाते हैं। पेशेवर, शैक्षिक या व्यक्तिगत उपलब्धियों को खास बनाने के लिए ऑनलाइन प्रमाणपत्र बनाएँ। Picsart के प्रमाणपत्र क्रिएटर में मौजूद सुविधाजनक फ़ोटो एडिटिंगफ़ीचर से मिनटों में पेशेवर और आकर्षक डिज़ाइन तैयार करना आसान हो जाता है।

हर एलिमेंट को अपनी पसंद के मुताबिक सेट करके प्रमाणपत्र बनाएँ
हर चरण पर अपनी रचनात्मकता का पूरा इस्तेमाल करें। टेक्स्ट को अपनी पसंद के मुताबिक बनाएँ, सही बैकग्राउंड रंगचुनें, ब्रांड की फ़ोटो या लोगो अपलोड करें और वॉटरमार्क भी जोड़ें। Picsart के प्रमाणपत्र मेकर में इस्तेमाल में आसान ड्रैग-एंड-ड्रॉप इंटरफ़ेस है, जिससे आप लगभग हर एलिमेंट को आसानी से एडजस्ट कर सकते हैं। शुरू से अपने प्रमाणपत्र बनाएँ, ताकि वे आपकी निजी या व्यावसायिक ब्रांडिंग के अनुरूप हों। सबसे अच्छी बात—इसके लिए आपको डिज़ाइन का कोई अनुभव होना ज़रूरी नहीं है।

Picsart के प्रमाणपत्र क्रिएटर को अपने कारोबार के लिए इस्तेमाल करें
कर्मचारियों, छात्रों या क्लाइंट की सराहना करने और उनका हौसला बढ़ाने का कोई मौका न छोड़ें। पेशेवर प्रमाणपत्र मेकर से दस्तावेज़ बनाना इतना आसान और तेज़ है कि हर तरह और आकार का कारोबार यादगार पलों को पहचान देने के लिए समय निकाल सकता है, जैसे:
शैक्षणिक संस्थान: ग्रेजुएशन, कोर्स पूरा करने और अन्य शैक्षणिक उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए प्रमाणपत्र बनाएँ।
छोटे कारोबार: ग्राहकों को इनाम के तौर पर देने के लिए, अपनी व्यावसायिक ब्रांडिंग के साथ गिफ़्ट सर्टिफ़िकेट और वाउचर बनाएँ।
मानव संसाधन टीमें: प्रदर्शन, सेवा या विशेष योगदान के लिए कर्मचारियों को सम्मान प्रमाणपत्र दें।
इवेंट आयोजक: कॉन्फ़्रेंस, सेमिनार और वर्कशॉप के भागीदारी प्रमाणपत्रों में ब्रांडिंग एलिमेंट शामिल करें।

प्रतियोगिता, लॉयल्टी प्रोग्राम, वर्कशॉप—हर अवसर के लिए प्रमाणपत्र बनाएँ
ऐसे प्रमाणपत्र डिज़ाइन करें जिन्हें पाकर प्राप्तकर्ता गर्व महसूस करें। Picsart का प्रमाणपत्र जनरेटर खेल, शिक्षा, इवेंट या पेशेवर प्रशिक्षण में कोर्स पूरा होने और उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए बेहतरीन है। क्या आपको किसी खास तरह का डिज़ाइन चाहिए? अलग-अलग टेम्पलेट और कस्टमाइज़ेशन फ़ीचर की मदद से आप किसी भी ऐसी गतिविधि के लिए प्रमाणपत्र बना सकते हैं जिसे आप खास मानते हैं। बच्चों के लिए मज़ेदार और रचनात्मक डिज़ाइन से लेकर प्रामाणिकता के औपचारिक प्रमाणपत्रों तक, Picsart कारोबारों और लोगों—दोनों को यह तय करने की आज़ादी देता है कि कौन-से पल अहम हैं।

ऑनलाइन प्रमाणपत्र मेकर के और इस्तेमाल जानें
पेशेवर दस्तावेज़ बनाने के लिए Picsart के अवार्ड प्रमाणपत्र मेकर को अपना पसंदीदा टूल बनाएँ। इसमें शामिल डिज़ाइन टूलकी मदद से कारोबार, शिक्षा या निजी इस्तेमाल के लिए अलग-अलग फ़ॉर्मैट में डिजिटल और प्रिंट दस्तावेज़ तैयार करें। अवार्ड प्रमाणपत्रों से आगे बढ़कर PDF, रिपोर्ट या स्टोरीबोर्ड बनाएँ—आपका अगला प्रोजेक्ट जो भी हो।
प्रमाणपत्र मेकर से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
प्रमाणपत्र का सबसे आम साइज़ 8.5 x 11 inches होता है, जो कागज़ की एक शीट का मानक साइज़ है। हालाँकि, आप अपने प्रमाणपत्र के लिए अपनी पसंद का साइज़ भी चुन सकते हैं। अगर आप बैकग्राउंड के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए कोई इमेज अपलोड करना चाहते हैं या Picsart की लाइब्रेरी से चुनना चाहते हैं, तो इमेज रिसाइज़रटूल से फ़ोटो को बिना बिगाड़े अपने लेआउट के हिसाब से आसानी से एडजस्ट कर सकते हैं।
आपके पसंदीदा और टूल

क्विज़ मेकर
सीखने, मार्केटिंग और सोशल मीडिया पर जुड़ाव बढ़ाने के लिए मज़ेदार क्विज़ डिज़ाइन करें।
दस्तावेज़ मेकर
Picsart के दस्तावेज़ मेकर से प्रिंट के लिए तैयार रिपोर्ट, प्रेज़ेंटेशन और बहुत कुछ बनाएँ।
स्टोरीबोर्ड मेकर
स्टोरीबोर्ड टेम्पलेट और ड्रैग-एंड-ड्रॉप टूल से तेज़ी से स्टोरीबोर्ड बनाएँ।
लेबल मेकर
Picsart के लेबल मेकर से उत्पादों के लिए पेशेवर गुणवत्ता वाले लेबल बनाएँ।
इनवॉइस मेकर
Picsart के इनवॉइस मेकर से बिल और लेन-देन के कस्टम रिकॉर्ड डिज़ाइन करें।
इन्फ़ोग्राफ़िक मेकर
Picsart के इस्तेमाल के लिए तैयार टेम्पलेट से जानकारीपूर्ण इन्फ़ोग्राफ़िक्स बनाएँ।
PDF मेकर
Picsart के टेम्पलेट कलेक्शन से तुरंत आकर्षक PDF फ़ाइलें बनाएँ।
टाइमलाइन मेकर
Picsart की टेम्पलेट लाइब्रेरी से आसानी से आकर्षक टाइमलाइन बनाएँ।
बुक कवर मेकर
Picsart के बुक कवर मेकर से अपनी किताबों को अनोखे कवर दें।
ब्रांड, इवेंट और सोशल कंटेंट के लिए प्रमाणपत्र डिज़ाइन करें
Pro
Most popularAI tools for everyday creative work.
Ultra
Most powerfulHeavy AI usage for creators & teams.
Enterprise
Custom AI solutions for large organizations.
- Volume discounts on credit rate
- On-demand top-ups























