AI Background जनरेटर से मुफ़्त में शानदार बैकग्राउंड बनाएं
Picsart के AI Background टूल से अपनी इमेज के विषय के मुताबिक़ बेहतरीन, वास्तविक दिखने वाले और मनचाहे ढंग से बदले जा सकने वाले AI बैकग्राउंड बनाएं।
AI इमेज मॉडल से AI बैकग्राउंड बनाएं
AI बैकग्राउंड को बेहतरीन विज़ुअल, डिज़ाइन आइडिया और एडिट करने के लिए तैयार एसेट में बदलने के लिए इमेज मॉडल का इस्तेमाल करें।
मनचाहे AI Background से तुरंत बैकग्राउंड बदलें
कभी-कभी सही विज़ुअल ढूंढने में घंटों लग जाते हैं, फिर भी कुछ हाथ नहीं आता। AI के साथ अब यह बीते समय की बात है। अब हर कोई बिना कुछ हाथ से बनाए या एडिट किए, आसानी से नए सिरे से बैकग्राउंड बना सकता है। बस अपनी इमेज अपलोड करें, कुछ शब्दों में अपना आइडिया बताएं और Picsart जनरेटिव AI की मदद से मौजूदा बैकग्राउंड की जगह लगाने के लिए खास बैकग्राउंड बना देगा।

मनचाहे AI Background से स्टूडियो-स्तर के विज़ुअल खुद बनाएं
सिर्फ़ अपने फ़ोन के कैमरे और Picsart से स्टूडियो-स्तर की तस्वीरें बनाई जा सकती हैं, तो महंगे फ़ोटोशूट और स्टॉक फ़ोटोग्राफ़ी प्रदाताओं की ज़रूरत नहीं। AI Background Generator से साधारण तस्वीरों को ऐसी प्रोडक्ट फ़ोटो और प्रमोशनल सामग्री में बदलें, जो लोगों का ध्यान खींचे। अपने प्रोडक्ट फ़ोटोग्राफ़ी, सोशल मीडिया विज्ञापनों, पोर्ट्रेट और बहुत कुछ को बेहतर बनाने के लिए अलग-अलग स्टाइल में बेहद वास्तविक और संदर्भ के अनुकूल बैकग्राउंड बनाएं।

बैकग्राउंड क्रिएटर से क्या-क्या मुमकिन है, इसकी झलक पाएं
अपने प्रोडक्ट के लिए सही माहौल बनाएं

जनरेट किए गए बैकग्राउंड से शानदार ई-कॉमर्स फ़ोटो बनाकर खर्च बचाएं
प्रोडक्ट की फ़िज़िकल फ़ोटोशूट में कई चीज़ें शामिल होती हैं: फ़ोटोग्राफ़र, लाइटिंग, कैमरा उपकरण, सेट की सजावट, स्टूडियो वगैरह। Picsart AI Background changer से प्रोडक्ट फ़ोटो के लिए शानदार बैकग्राउंड बनाएं और इन सब झंझटों से बचकर समय और पैसे बचाएं। AI से ऐसे डिस्प्ले सेट बनवाएं, जो ज़रूरी चीज़ से ध्यान हटाए बिना आपके प्रोडक्ट को प्रभावी ढंग से दिखाएं।

अपने प्रोडक्ट के लिए तुरंत बैकग्राउंड सुझाव पाएं

अपने ब्रांड की पहचान से मेल खाते AI बैकग्राउंड बनाएं
अलग-अलग स्टाइल के बैकग्राउंड बनाने की कोई सीमा नहीं। प्रॉम्प्ट बॉक्स में अपने ब्रांड की स्टाइल बताएं या तुरंत नतीजे पाने के लिए पहले से जनरेट किए गए विकल्पों का इस्तेमाल करें। एक ही प्रोडक्ट फ़ोटो के लिए अलग-अलग स्टाइल आज़माकर देखें कि आपके ब्रांड के लिए क्या सबसे अच्छा है। क्या आपको प्रोडक्ट स्टैंड पर रखे प्रोडक्ट के साथ हल्का गुलाबी बैकग्राउंड चाहिए? या फिर गहरे रंग के मार्बल वाले किचन काउंटरटॉप जैसा कुछ साधारण? AI यह सब कर सकता है।

प्रोडक्ट लिस्टिंग में एक जैसी स्टाइल बनाए रखें
क्या आप अपने प्रोडक्ट विज़ुअल में एक जैसा लुक चाहते हैं? अलग-अलग AI बैकग्राउंड स्टाइल आज़माएं और अपने ब्रांड के लिए सही स्टाइल मिलने पर उसी प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल दूसरी इमेज के लिए करें। इससे काम और भी तेज़ हो जाएगा!

प्रोफ़ाइल तस्वीरों के लिए बैकग्राउंड बनाएं
अपनी प्रोफ़ाइल तस्वीर के लिए बैकग्राउंड बनाकर इंटरनेट पर सबसे अलग दिखें। अपने पोर्ट्रेट के लिए शानदार बैकग्राउंड पाने के लिए AI Background को मनचाहे फ़ोटो बैकग्राउंड मेकर की तरह इस्तेमाल करें। वैन गॉग की Starry Night के सामने “पोज़” क्यों न दें? या फिर भर्ती करने वालों का दिल जीतने के लिए सादे स्टूडियो बैकग्राउंड में ज़्यादा सधा हुआ और पेशेवर पोर्ट्रेट बनाएं?

Picsart के साथ AI-जनरेटेड बैकग्राउंड से भी आगे बढ़ें
अपने विज़ुअल बनाने के काम को AI-पावर्ड फ़ोटो एडिटिंग टूल से बेहतर बनाएं। इमेज क्वालिटी बेहतर बनाने से लेकर AI आर्ट, वॉलपेपर, AI अवतार और बहुत कुछ बनाएं! यह सब एक ही आसान इंटरफ़ेस में उपलब्ध है, ताकि आपको अलग-अलग टूल के बीच जाने की ज़रूरत न पड़े।

बैकग्राउंड कैसे बनाएं
How to
अपनी इमेज अपलोड करें
वह इमेज चुनें जिसका बैकग्राउंड आप बदलना चाहते हैं।
AI Background से इमेज के लिए बैकग्राउंड बनाएं
आधुनिक बैकग्राउंड मेकर से ऐसे विज़ुअल बनाएं, जो सबसे अलग दिखें। कुछ शब्दों में अपना आइडिया बताएं और फ़ोटो के विषय के आधार पर बैकग्राउंड बनाएं।

AI Background Generator के अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
AI बैकग्राउंड क्रिएटर, कस्टम AI-जनरेटेड बैकग्राउंड बनाने के लिए AI Image Generator टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है।
मीडिया में Picsart




हर रचनात्मक आइडिया के लिए बैकग्राउंड बनाएं
Pro
Most popularAI tools for everyday creative work.
Ultra
Most powerfulHeavy AI usage for creators & teams.
Enterprise
Custom AI solutions for large organizations.
- Volume discounts on credit rate
- On-demand top-ups








